July 9, 2025
मजदूर संगठनों ने भागलपुर में किया जोरदार प्रदर्शन, सरकार की नीतियों के खिलाफ उठाई आवाज ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर। देशव्यापी आम हड़ताल के आह्वान पर मंगलवार को भागलपुर में विभिन्न मजदूर संगठनों ने एकजुट होकर जोरदार प्रदर्शन किया। यह हड़ताल केंद्रीय ट्रेड यूनियनों – ऐक्टू, एटक, सीटू, सेवा और इंटक से संबद्ध संगठनों द्वारा आयोजित की गई थी। इस अवसर पर स्थानीय लेबर ऑफिस परिसर से सैकड़ों मजदूरों ने एक संयुक्त जुलूस निकाला, जो घंटाघर, बड़ी पोस्ट ऑफिस, कचहरी चौक और वकालतखाना होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा। वहां मजदूरों ने अपनी मांगों के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन से पहले सभी संगठनों के कार्यकर्ता लेबर ऑफिस परिसर में एकत्र हुए, जहां सभा का आयोजन किया गया। सभा में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने केंद्र और राज्य सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों की आलोचना की और मजदूरों की हक […]