January 12, 2026
जर्जर सामुदायिक चौपाल ढहने से बड़ा हादसा, मलबे में दबकर एक ही परिवार के चार लोग घायल || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर। नाथनगर प्रखंड क्षेत्र के नूरपुर पंचायत स्थित हरिजन टोला में मंगलवार को एक बड़ा हादसा उस समय हो गया, जब सामुदायिक चौपाल का जर्जर भवन अचानक भरभराकर गिर पड़ा। हादसे में एक ही परिवार के चार लोग मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान हरिजन टोला निवासी किशन दास की पत्नी प्रेमलता देवी, उनकी दो बेटियां — 12 वर्षीय फूल कुमारी, 8 वर्षीय मुन्नी कुमारी तथा 2 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार के रूप में की गई है। ग्रामीणों के अनुसार, हादसे के समय प्रेमलता देवी अपने बच्चों के साथ चौपाल की छत पर गोबर के उपले बना रही थीं। इसी दौरान भवन की छत अचानक ध्वस्त हो गई और सभी लोग मलबे में दब […]