September 27, 2025
मालदा मंडल में विशेष टिकट जांच अभियान, 178 यात्री पकड़े गए ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर । मालदा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक मिस अंजन के पर्यवेक्षण में बिना टिकट यात्रा पर नियंत्रण और राजस्व संरक्षण के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान साहिबगंज–भागलपुर–जमालपुर–किऊल खंड की एक यात्री ट्रेन में संचालित किया गया। अभियान का नेतृत्व सहायक वाणिज्य प्रबंधक (एसीएम/टीसी) तापस कुमार विश्वास ने किया। इस दौरान टिकट जांच टीम ने कुल 178 यात्रियों को टिकट संबंधी अनियमितताओं में पकड़ा, जिनसे 80,475 रुपये जुर्माना वसूला गया। यह गहन टिकट जांच अभियान वाणिज्य निरीक्षकों, टिकट जांच कर्मचारियों और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के सहयोग से सफलतापूर्वक पूरा किया गया। जांच के साथ-साथ यात्रियों को ‘यूटीएस ऑन मोबाइल’ ऐप और ‘रेलवन’ ऐप के माध्यम से […]