July 7, 2025
मालदा टाउन रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, स्कूली बच्चों और यात्रियों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर : स्वच्छ भारत अभियान के प्रति भारतीय रेलवे की प्रतिबद्धता को साकार करते हुए मालदा डिविजन द्वारा मालदा टाउन रेलवे स्टेशन पर सोमवार को एक विशेष स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता (ईएनएचएम) प्रदीप दास ने किया। इस अवसर पर ‘लिटिल गुरुकुल प्ले स्कूल’ के शिक्षक और नन्हें छात्र-छात्राएं विशेष स्वच्छता रैली में शामिल हुए। बच्चों ने स्वच्छता से संबंधित स्लोगन और तख्तियां लेकर स्टेशन परिसर में लोगों को कूड़ेदान के प्रयोग और गंदगी न फैलाने का संदेश दिया। रैली के दौरान बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था। इसके अलावा भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की टीम ने भी रेलवे […]