March 1, 2026
मां आनंदी द्वारा महिला उद्यमिता सह होली मिलन समारोह का आयोजन || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर। होली के पावन अवसर पर मां आनंदी संस्था द्वारा महिला उद्यमिता सह होली मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास और उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने के साथ-साथ महिलाओं को उद्यमिता के प्रति प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व महापौर डॉ. वीणा यादव तथा स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. वीणा सिन्हा की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके अलावा रश्मि रंजना, अनीता अनवर, अर्चना जी सहित कई गणमान्य अतिथि एवं संस्था से जुड़ी महिलाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना और मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ की गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण हो उठा। संस्था की ओर से आगंतुक अतिथियों का अबीर-गुलाल लगाकर, अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ […]