January 14, 2026
मंदार महोत्सव में जीवन जागृति सोसाइटी ने जागरूकता हेतु स्टॉल लगाया || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर ।भागलपुर की जीवन जागृति सोसाइटी को बांका प्रशासन द्वारा मंदार महोत्सव के ग्राम श्री मेले में मुफ्त स्टॉल प्रदान किया गया। सोसाइटी की टीम ने महोत्सव में सर्प दंश, सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा, कैंसर के आरंभिक लक्षण, आग लगने की स्थिति और सीपीआर जैसी महत्वपूर्ण जानकारियों को आम जनता तक पहुंचाया। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह एवं उनकी टीम ने स्टॉल पर उपस्थित लोगों को पंपलेट के माध्यम से विभिन्न स्वास्थ्य और सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। सर्पदंश के मामले में लोगों को बताया गया कि सांप काटने की स्थिति में झड़फूंक या पारंपरिक उपायों में समय न गंवाएं, तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचें और आधुनिक इलाज कराएं। मरीज को चलने न दें और उसे सुरक्षित वाहन से […]