Tag Archives: manjusha Samar camp

Noimg

मंजूषा समर कैंप का नवगछिया में सम्मान समारोह के साथ हुआ भव्य समापन ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया में छह दिवसीय मंजूषा समर कैंप का समापन सोमवार को सम्मान समारोह के साथ संपन्न हुआ। बाल भारती विद्यालय परिसर में आयोजित इस समापन सह सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि मंजूषा गुरु मनोज पंडित, प्राचार्य सुमन देवी, पार्षद चंपा कुमारी, समाजसेवी नरेश केडिया, कौशल जायसवाल, मनोज यशपाल, अनीष यादव, शिक्षिका अंजलि कुमारी, प्रशिक्षक अश्वनी आनंद और खुशी श्री ने बच्चों को सम्मानित किया। यह समर कैंप मंजूषा प्रशिक्षण केंद्र भागलपुर, नवगछिया विकास समिति और बिहुला विषहरी पूजा समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया था। छह दिनों तक चले प्रशिक्षण शिविर में लगभग 70 बच्चों ने भाग लिया, जिन्हें मंजूषा पेंटिंग, खेलकूद और योगाभ्यास का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम के संयोजक मुकेश राणा ने बताया कि सभी प्रतिभागियों […]