July 9, 2025
मतदान केंद्रों के युक्तिकरण को लेकर डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर। बुधवार को भागलपुर के समीक्षा भवन में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में मतदान केंद्रों के युक्तिकरण को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में भागलपुर सांसद, विधायक, मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के अध्यक्ष, सचिव, सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी तथा संबंधित प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे। बैठक के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी श्वेता कुमारी ने जानकारी दी कि राजनीतिक दलों द्वारा मतदान केंद्रों के युक्तिकरण को लेकर जो प्रस्ताव दिए गए हैं, उन पर विचार किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि प्राप्त सभी सुझावों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। साथ ही उन्होंने सभी दलों से आग्रह किया कि विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 अभियान […]