August 17, 2025
मतदाताओं को ईवीएम से परिचित कराने हेतु 18 अगस्त से चलेगा प्रदर्शन रथ ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर । भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार पटना के आदेश के आलोक में आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर मतदाताओं को ईवीएम और वीवीपैट से परिचित कराने तथा उनमें जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ईवीएम डिमांस्ट्रेशन सेंटर (ईडीसी) और मोबाइल डिमांस्ट्रेशन वैन (एमडीवी) की व्यवस्था की गई है। इस कार्यक्रम के तहत ईवीएम का प्रदर्शन दो चरणों में किया जाएगा। प्रथम चरण में 15 जुलाई 2025 से भागलपुर जिले के सभी अनुमंडल कार्यालयों में ईडीसी कार्यरत है। वहीं, दूसरे चरण में 18 अगस्त 2025 से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में मोबाइल डिमांस्ट्रेशन वैन के माध्यम से हर पोलिंग स्टेशन लोकेशन पर ईवीएम/वीवीपैट का प्रदर्शन किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 152 – बिहपुर विधानसभा […]