Tag Archives: matganana ke

मतगणना के दिन जिले के सभी स्कूल और कोचिंग संस्थान रहेंगे बंद ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की मतगणना 14 नवंबर को निर्धारित की गई है। इस दौरान जिले में संभावित भीड़भाड़ और यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा ने आदेश जारी किया है कि भागलपुर जिले के सभी सरकारी, गैर सरकारी, निजी विद्यालयों एवं कोचिंग संस्थानों को 14 नवंबर 2025 को बंद रखा जाएगा। डीईओ ने बताया कि यह निर्णय छात्रहित में लिया गया है ताकि मतगणना केंद्रों के आसपास उत्पन्न संभावित भीड़ और यातायात जाम से विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने सभी शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यों और संचालकों को निर्देश दिया है कि वे आदेश का पालन सुनिश्चित करें। DESK2025

मतगणना के दिन लागू रहेगी निषेधाज्ञा, डीएम ने जारी किया आदेश ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के द्वितीय चरण की मतगणना 14 नवंबर (शुक्रवार) को होने जा रही है। मतगणना के दौरान विधि-व्यवस्था और लोक शांति बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। इस संबंध में जिला दंडाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू करने का आदेश जारी किया है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार भागलपुर जिले के सभी सात विधानसभा क्षेत्र—152 बिहपुर, 153 गोपालपुर, 154 पीरपैंती (अजा), 155 कहलगांव, 156 भागलपुर, 157 सुलतानगंज और 158 नाथनगर—में आदर्श आचार संहिता प्रभावी है। मतगणना के लिए दो केंद्र निर्धारित किए गए हैं—महिला आईटीआई, बरारी और राजकीय पॉलिटेकनिक कॉलेज, बरारी, भागलपुर। डीएम द्वारा जारी आदेश के अनुसार, […]