Tag Archives: mathurapur mein

Noimg

मथुरापुर के विद्यालय में छात्र ने कार्बेट गैस में लगाई तीली, पहली कक्षा का छात्र गंभीर रूप से झुलसा ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिला के नाथनगर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, मथुरापुर में सोमवार को मध्यान्ह अवकाश के दौरान एक गंभीर लापरवाही की घटना सामने आई। छठी कक्षा के एक छात्र ने आम पकाने में उपयोग होने वाला कार्बेट गैस स्कूल में लेकर आया और टिफिन के दौरान खेल-खेल में उसमें पानी मिलाकर माचिस की तीली लगा दी। इसके चलते गैस में धमाके जैसी तेज आवाज हुई और वहां पास खड़ा पहली कक्षा का एक छात्र गंभीर रूप से झुलस गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विस्फोट के दौरान निकली गर्मी और धुएं से बच्चे का चेहरा बुरी तरह झुलस गया, साथ ही उसकी दाहिनी आंख के पास गंभीर चोट आई है। घटना के बाद अन्य छात्रों ने घायल छात्र को स्कूल के प्रधानाध्यापक […]

Noimg

मथुरापुर में चोरी की बड़ी वारदात, लाखों के जेवरात और सामान पर चोरों ने किया हाथ साफ ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र के गोसाई दासपुर पंचायत अंतर्गत मथुरापुर गांव में बीती रात चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात, पीतल के बर्तन, सिलाई मशीन और कीमती कपड़े सहित कई जरूरी सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित गृहस्वामी कंचन कुमारी ने नाथनगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वे अपने पूरे परिवार के साथ नीचे के कमरे में सो रही थीं। सुबह बच्चों को स्कूल भेजने के बाद जब पूजा करने के लिए छत पर पहुंचीं तो देखा कि ऊपर कमरे का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखा गया कि गोदरेज, ट्रंक और बक्से का ताला भी तोड़ा गया […]

Noimg

मथुरापुर में सनसनीखेज वारदात: ज़मीन विवाद में युवक की हत्या कर शव को आम के पेड़ से लटकाया ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव के युवक गुलशन कुमार का शव आम के पेड़ से लटका मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक के परिजनों ने साफ तौर पर आरोप लगाया है कि गुलशन की हत्या कर शव को आम के पेड़ से लटकाया गया, ताकि इसे आत्महत्या का रूप दिया जा सके। मृतक के भाई प्रीतम कुमार ने बताया कि बीते 20 वर्षों से उनके परिवार का ज़मीन को लेकर विवाद चला आ रहा था। उनका आरोप है कि इसी विवाद के कारण गुलशन की हत्या की गई है। परिजनों ने गांव के ही कुछ प्रभावशाली लोगों पर हत्या का संदेह […]