May 8, 2025
मायागंज अस्पताल के गायनी वार्ड में बच्चा चोरी की कोशिश, महिलाओं ने रंगे हाथ पकड़ा, पुलिस ने दबोचा ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (मायागंज) के गायनी वार्ड से एक बार फिर बच्चा चोरी की कोशिश सामने आई है। बुधवार को वार्ड में घुसे एक युवक को महिलाओं ने रंगे हाथों पकड़ लिया जब वह नवजात शिशु को चुपके से चुराकर भाग रहा था। शोर मचते ही मौके पर अन्य लोग भी जमा हो गए और युवक की जमकर पिटाई कर दी गई। सूचना मिलते ही बरारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए युवक की पहचान मायागंज अस्पताल के पीछे मुसहरी निवासी रंजीत मुसहर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, नवजात शिशु 1 मई को पैदा हुआ था और उसके परिजन सुल्तानपुर के निवासी हैं। शिशु की […]