February 22, 2026
बारात में हर्ष फायरिंग से 12 वर्षीय सनी कुमार घायल, मायागंज अस्पताल में इलाज जारी || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर के लोदीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बगवारा गांव में बारात के दौरान हुई फायरिंग में 12 वर्षीय सनी कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल सनी कुमार, पिता तनिक लाल यादव, बगवारा गांव का निवासी बताया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बगवारा गांव से एक बारात गोराडीह की ओर जा रही थी। इसी दौरान सनी कुमार बारात देखने के लिए घर से बाहर निकला था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बारात में कुछ लोगों द्वारा हर्ष फायरिंग की जा रही थी। इसी क्रम में चली गोली सनी कुमार के दोनों पैरों में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर […]