Tag Archives: mayaganj aspataal mein

Noimg

मायागंज अस्पताल में मोबाइल चोरी करते युवक की पिटाई, भीड़ का फायदा उठाकर फरार, पत्नी हिरासत में ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। मायागंज अस्पताल परिसर में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब इलाज कराने आए मरीज के परिजन से मोबाइल चोरी कर भाग रहे एक युवक को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ते ही जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद सुरक्षा गार्ड ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। इसी बीच युवक भीड़ का फायदा उठाकर पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गया। घटना के बाद बरारी थाना पुलिस ने आरोपी की पत्नी को हिरासत में ले लिया है। बताया जाता है कि आरोपी युवक अपनी पत्नी के साथ अस्पताल के दवाई काउंटर के पास खड़ा था, लेकिन उसका मकसद दवा खरीदना नहीं बल्कि चोरी करना था। फिलहाल पुलिस फरार युवक […]

Noimg

मायागंज अस्पताल में सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट, बरारी थाना में शिकायत ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। मायागंज अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार उठते सवालों के बीच सोमवार को एक सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। पीड़ित सुरक्षा गार्ड गौरव कुमार ने बताया कि घटना उस समय हुई जब वह अस्पताल के मुख्य गेट पर अपनी ड्यूटी पर तैनात थे। गौरव कुमार के अनुसार, अस्पताल के गेट के पास अक्सर टोटो चालक अपने वाहन खड़े कर सवारी का इंतजार करते हैं, जिससे परिसर में अव्यवस्था फैलती है। सोमवार को एक चारपहिया वाहन अस्पताल से बाहर निकल रहा था। गेट पर खड़े टोटो से रास्ता अवरुद्ध हो रहा था। गार्ड ने जब टोटो चालक से वाहन हटाने का अनुरोध किया, तो वह अचानक गुस्से में आ गया और गौरव कुमार […]

Noimg

मायागंज अस्पताल में चिट्ठा कटवाने को लेकर मरीजों में भिड़ंत, गार्ड ने संभाली स्थिति ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर के मायागंज अस्पताल में बुधवार को ओपीडी के सामने चिट्ठा कटवाने को लेकर दो मरीजों के बीच विवाद हो गया। शुरुआत में मामूली बहस हुई, जो बाद में धक्का-मुक्की और हाथापाई में बदल गई। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल के सुरक्षा गार्ड मौके पर पहुंचे और स्थिति को शांत किया। गार्ड की तत्परता से कोई बड़ी अनहोनी टल गई। इस घटना के कारण ओपीडी परिसर में कुछ समय के लिए अव्यवस्था का माहौल बन गया, लेकिन बाद में स्थिति सामान्य हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अस्पताल में चिट्ठा कटवाने के लिए रोजाना भारी भीड़ जमा होती है, जिससे इस तरह की झड़पें अक्सर होती रहती हैं। मरीजों और उनके परिजनों ने अस्पताल प्रशासन से चिट्ठा कटवाने […]

मायागंज अस्पताल में मोबाइल चोरी, दुकान में रिसेट कराने पहुंचे चोर का वीडियो सीसीटीवी में कैद ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (मायागंज) में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ताजा मामला मुंगेर से इलाज के लिए आए मरीज के परिजनों का मोबाइल चोरी होने का है। परिजनों ने अस्पताल में मौजूद सिक्योरिटी गार्ड से शिकायत की, लेकिन उन्होंने पुलिस में मामला दर्ज कराने की सलाह देकर पल्ला झाड़ लिया। मरीज के परिजन राजा कुमार ने अपने मोबाइल की खोजबीन जारी रखी। MY डिवाइस ऐप के जरिए उन्हें पता चला कि उनका मोबाइल तिलकामांझी चौक के पास है। जब वे बताए गए लोकेशन पर पहुंचे, तब तक चोर मोबाइल रिसेट कर फरार हो चुका था। जिस दुकान में मोबाइल को रिसेट करवाया गया, वहां का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें एक युवक दो […]