March 15, 2026
मेडिकल कैंप सह ज्ञानवर्धक कार्यशाला का आयोजन || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर परिषद नवगछिया के तत्वावधान में मेडिकल कैंप सह नॉलेज बिल्डिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दर्जनों महिलाओं सहित कार्यालय कर्मी लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। मेडिकल कैंप में अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया के चिकित्सकों एवं उनकी टीम ने भाग लिया। शिविर के दौरान महिलाओं और अन्य लोगों की सामान्य स्वास्थ्य जांच, रक्तचाप, शुगर सहित अन्य बीमारियों की जांच की गई तथा आवश्यक परामर्श और दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं। कार्यक्रम के दौरान चिकित्सकों ने महिलाओं को स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता तथा नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्हें संतुलित आहार, स्वच्छ जीवनशैली और […]