May 6, 2025
“मेरे क़त्ल पे आप जो चुप हैं, अगला नंबर आपका है” ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025विनय गुप्ता। नवगछिया बाजार के एक सम्मानित व्यवसायी। स्वभाव इतना मृदु कि उनकी ऊंची आवाज़ भी सामान्य बातचीत से धीमी प्रतीत होती थी। मेहनत के बल पर उन्होंने अपने प्रतिष्ठान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ सामाजिक दायित्वों को भी उन्होंने बखूबी निभाया। बाजार में किसी भी व्यक्ति से पूछ लीजिए—क्या विनय से आपका कोई विवाद रहा? उत्तर मिलेगा—“नहीं।” क्या ही विवाद करता वो व्यक्ति, जिसकी दिनचर्या ही सीमित और संयमित हो। सुबह उठकर नहाना, पूजा-पाठ करना, और घर से चंद कदम दूर स्थित दुकान पर बैठ जाना। दिनभर व्यापार करना, बीच-बीच में बच्चों को समय देना और रात को दुकान समेटकर घर लौट जाना—यही उसकी दिनचर्या थी। काश, 4 मई रविवार को भी यह क्रम टूटा […]