June 26, 2025
मिरहट्टी पोखर में डूबने से एक बच्चे की मौत ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर जिले के सुल्तानगंज प्रखंड के मिरहट्टी गांव में चुटिया पोखर में डूबने से एक 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान कैलाश कुमार, पिता डब्लू यादव, निवासी मिरहट्टी गांव के रूप में की गई है। मृतक के पिता डब्लू यादव ने बताया कि दोपहर करीब दो बजे उनका पुत्र कैलाश कुमार भैंस निकालने पोखर गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। गांव के एक बच्चे द्वारा सूचना देने पर परिजनों ने आनन-फानन में उसे पोखर से निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया गया। घटना की […]