November 30, 2025
मिशन निपुण बिहार के लक्ष्य को साधने हेतु पीयर लर्निंग मेंटर्स का उन्मुखीकरण, नारायणपुर में कार्यशाला संपन्न ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर :संसाधन केंद्र नारायणपुर में मिशन निपुण बिहार के लक्ष्यों की प्राप्ति को गति देने के उद्देश्य से पीयर लर्निंग कार्यक्रम के मेंटर शिक्षकों हेतु एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में कुल 48 विद्यालयों से आए शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य कक्षा में छोटे-छोटे पीयर लर्निंग समूह बनाकर बच्चों के बीच सहयोगात्मक सीख (Collaborative Learning) को बढ़ावा देना रहा। प्रशिक्षकों ने समझाया कि साथियों के साथ मिलकर सीखने से बच्चे न केवल तेजी से समझ विकसित करते हैं, बल्कि भाषा एवं गणित की बुनियादी क्षमताएँ भी मजबूत होती हैं, जो एफएलएन (FLN) लक्ष्य प्राप्ति का आधार है। उन्मुखीकरण के दौरान शिक्षकों को— प्रशिक्षकों ने पीयर लर्निंग मॉडल के सफल […]