October 5, 2025
मिठाई लाने निकले 20 वर्षीय छात्र की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर जिले के सनहौला थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव के शब्बा चौक निवासी सिकंदर महतो के 20 वर्षीय पुत्र नरेश महतो की सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, नरेश मिठाई लाने के लिए घर से निकला था। वह पैदल सड़क पर जा रहा था, तभी तेज रफ्तार से आ रही एक मोटरसाइकिल ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से नरेश गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से परिजनों ने उसे इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां वह पिछले तीन दिनों से जीवन और मृत्यु से जूझ रहा था। इलाज के दौरान शुक्रवार की देर रात उसकी मौत हो गई। बताया गया कि मृतक नरेश महतो छात्र […]