February 27, 2026
जाह्नवी चौक के पास दर्दनाक सड़क हादसा, मोबाइल उठाने के दौरान ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया के जाह्नवी चौक के समीप शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत हो जाने से पूरे इलाके में शोक और मातम का माहौल व्याप्त हो गया। मृतक की पहचान जगरिया झंडापुर निवासी गुड्डू सिंह के पुत्र करण कुमार (18 वर्ष) के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों के साथ-साथ स्थानीय लोगों में गहरा दुख और आक्रोश देखने को मिला। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे करण कुमार किसी निजी कार्य से जाह्नवी चौक क्षेत्र में आया हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह सड़क किनारे खड़ा था, तभी अचानक उसका मोबाइल फोन हाथ से छूटकर सड़क पर गिर गया। बताया जाता है कि जैसे ही वह […]