July 3, 2025
मुहर्रम जुलूस को लेकर भागलपुर में शांति व्यवस्था हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, दिए गए कई निर्देश ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर। मुहर्रम त्योहार को लेकर भागलपुर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। इसी क्रम में गुरुवार को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर आयुक्त शुभम कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सदर विकास कुमार, पुलिस उपाधीक्षक सदर अजय कुमार चौधरी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में मुहर्रम जुलूस के शांतिपूर्ण आयोजन एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। पुलिस उपाधीक्षक सदर ने बताया कि किला घाट, विश्वविद्यालय भागलपुर से आशानंदपुर, रेलवे ओवरब्रिज से पंखा टोली होते हुए शाहजहांगी तक के जुलूस मार्ग में सड़क की मरम्मत एवं समुचित व्यवस्था की आवश्यकता है। इस पर जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त को निर्देशित किया […]