Tag Archives: mojamabad mein

Noimg

मौजमाबाद में मतदाता जागरूकता को लेकर बैठक व रैली का आयोजन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत मौजमाबाद में भारत सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय की अधीनस्थ संस्था मेरा युवा भारत (भागलपुर) के बैनर तले भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम सह मतदाता जन जागरूकता अभियान को लेकर सोमवार को एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीएलओ पर्यवेक्षक ज्योति कुमार ने की जबकि संचालन बीएलओ यशवंत कुमार ने किया। बैठक में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक रंदीप राजन ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बीएलओ द्वारा वितरित गणना प्रपत्र को भरकर समय पर जमा करना सभी की जिम्मेदारी है, ताकि कोई भी योग्य मतदाता छूट न जाए। उन्होंने कहा कि 11 प्रकार के वैध दस्तावेजों में से किसी एक स्व-अभिप्रमाणित दस्तावेज के आधार […]

मौजमाबाद में धूमधाम से मनाई गई संत कबीर साहेब की 627वीं जयंती, निकाली गई भव्य शोभायात्रा ||GS NEWS

नवगछियाबिहारDESK20250

नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मौजमाबाद गांव में बुधवार को संत सद्गुरु कबीर साहेब की 627वीं जयंती श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मौजमाबाद रविदास टोला से भव्य जुलूस निकाला गया, जो शाहपुर-चौहद्दी, मधुरापुर, नारायणपुर, नवटोलिया, मौजमा-गनौल होते हुए पश्चिमी रेलवे समपार फाटक से वापस सत्संग स्थल पहुंचा। कार्यक्रम के अगुआ छंगुरी राम ने बताया कि कबीर अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में ध्वजारोहण, सत्संग और भंडारा का आयोजन किया गया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालु “सत्यनाम”, “सद्गुरु शरणम”, “कबीर साहेब की जय” और “साहेब बंदगी” जैसे जयघोष करते रहे। संतों ने सत्संग में कबीर साहेब के पारख के सिद्धांतों और समाज में फैली कुरीतियों व पाखंड के खिलाफ उनके अभियान की जानकारी दी। शाहपुर गांव के […]