July 12, 2025
मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चैन लूट, सीसीटीवी में कैद हुए अपराधियों के चेहरे ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर। शहर के सबसे शांत और प्रतिष्ठित इलाकों में गिने जाने वाले ज्योति विहार कॉलोनी, आइडियल कोचिंग रोड पर उस समय हड़कंप मच गया, जब मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला से हथियारबंद अपराधियों ने सोने की चेन लूट ली। बाइक सवार तीन अपराधी महिला को डरा-धमकाकर उनके गले से चेन झपट कर फरार हो गए। यह घटना शनिवार सुबह करीब 6 बजे की है, जब महिला रोज़ की तरह टहलने के लिए निकली थीं। तभी तेज़ रफ्तार में एक बाइक पर सवार तीन युवक पीछे से आए। उनमें से एक ने हथियार दिखाकर महिला को डराया, जबकि दूसरे ने झपट्टा मारते हुए गले से चेन छीन ली। शोर मचाने से पहले ही तीनों आरोपी वहां से भाग निकले। पूरी […]