Tag Archives: motation pr

मोटेशन पर रोक लगाने को लेकर महिला ने अंचलाधिकारी को दिया आवेदन, जमीन विवाद में देवर पर लगाया गंभीर आरोप ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर के भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नवटोलिया वार्ड संख्या 14 निवासी मसो रेणु देवी, पति स्व. जितेंद्र पासवान उर्फ सीताराम ने नारायणपुर अंचलाधिकारी को आवेदन देकर अपने देवर पर गुपचुप तरीके से जमीन का केबाला कराने और हिस्सेदारी से वंचित करने का आरोप लगाया है। पीड़िता रेणु देवी ने आवेदन में लिखा है कि वर्ष 2018 में उनके पति की गंभीर बीमारी के कारण मृत्यु हो गई। इसके बाद ससुर दरोगी पासवान के पेंशन पर पूरा परिवार निर्भर था। वर्ष 2022 में ससुर की भी मृत्यु हो गई, लेकिन अब तक पारिवारिक जमीन का कोई विधिवत बंटवारा नहीं हुआ है। आरोप है कि देवर सुनील पासवान उर्फ बूटन पासवान, पिता स्व. दरोगी पासवान ने खाता संख्या 1266, खसरा संख्या 2352, […]