October 12, 2025
मोटरसाइकिल और सीएनजी टेंपू में जोरदार टक्कर, पांच घायल ||GS NEWS
UncategorizedDESK2025नवगछिया के बिहपुर झंडापुर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर स्थित बंटी रूमा रेस्टोरेंट के समीप शनिवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सुबह लगभग नौ बजे की बताई जा रही है, जब नवगछिया की ओर से आ रही अपाचे 350 सीसी मोटरसाइकिल और नारायणपुर की दिशा से आ रही सीएनजी टेंपू आमने-सामने टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत घायलों को सड़क से बाहर निकालकर राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। झंडापुर पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को स्थानीय लोगों की मदद […]