October 22, 2025
मोटरसाइकिल दुर्घटना में पति-पत्नी और बेटी घायल ||GS NEWS
UncategorizedDESK2025नवगछिया के मकंदपुर चौक पर खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के चकपटिया गांव निवासी मंगलवार को मकंदपुर चौक एनएच 31 पर एक गंभीर सड़क दुर्घटना में घायल हो गई जिसमें गुलशन कुमार, पत्नी रवीना कुमारी और उनकी 5 वर्षीय बेटी आनया कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी एक ही मोटरसाइकिल से जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, इसी दौरान चार चक्का वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे तीनों बुरी तरह से घायल हो गए। घटना नवगछिया मकंदपुर चौक एनएच 31 पर हुई। घायलों को तुरंत नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका प्राथमिक इलाज किया गया । DESK2025