September 14, 2025
मोजाहिदपुर थाना के पास अनियंत्रित कार की चपेट में आया बाइक सवार, अस्पताल में भर्ती ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर। मोजाहिदपुर थाना के पास शनिवार को एक अनियंत्रित कार ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सुकेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। घटना के बाद लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। यातायात प्रभारी मौके पर पहुंचे और घायल युवक को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भेजा। डॉक्टरों ने बताया कि फिलहाल युवक की हालत स्थिर है। घायल के भाई सत्येंद्र कुमार ने बताया कि उसका भाई पास के ही मॉल में काम करता है और डिलीवरी देने जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया। DESK2025