January 10, 2026
शीतलहर में प्रशासनिक संवेदनहीनता उजागर, मोजाहिदपुर में बुजुर्ग की ठंड से मौत || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर में बढ़ती भीषण शीतलहर के बीच एक ओर जिला प्रशासन द्वारा राहत कार्य किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र से पुलिस की लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी के निर्देश पर गरीबों, असहायों और जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया जा रहा है, ताकि लोग कड़ाके की ठंड से राहत पा सकें। प्रशासन की इस पहल की आमजन द्वारा सराहना भी की जा रही है। इसी बीच मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बीती रात एक बुजुर्ग व्यक्ति की ठंड लगने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग कई घंटों से सड़क किनारे ठंड में पड़ा हुआ था। इसकी सूचना समय रहते गश्ती पदाधिकारी को दी गई थी। स्थानीय […]