Tag Archives: mukhiya

मुखिया की लापरवाही से गनोरा बादरपुर में नाले की समस्या विकराल, ग्रामीण बेहाल ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के नाथनगर प्रखंड अंतर्गत निसम्बे पंचायत के गनोरा बादरपुर गांव के लोगों को वर्षों से नाले और सड़क निर्माण न होने के कारण गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। गांव में जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के चलते मुख्य सड़क पर गंदा पानी जमा हो जाता है। इससे जहां मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, वहीं दुर्गंध से लोगों का जीना दूभर हो गया है। स्थानीय निवासी माया देवी ने बताया कि खुले में शौच की विवशता, कूड़े-कचरे का ढेर और नाले का पानी निकलने का रास्ता न होने से ग्रामीणों की स्थिति नरकीय हो गई है। खासकर बरसात के दिनों में हालात और भी बिगड़ जाते हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बीते […]

भागलपुर में अपराधियों का कहर: मुखिया प्रतिनिधि को मारी गोली, मायागंज में इलाजरत || GS NEWS

अपराधनवगछियाभागलपुरAMBA0

भागलपुर – भागलपुर पुलिस जिला नवगछिया के बिहपुर प्रखंड के हरिओ पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सच्चिदानंद सिंह (40) को बाइक और कार सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना सबौर थाना क्षेत्र के ग्लोबल हॉस्पिटल के समीप की है, जहां मुखिया प्रतिनिधि बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान घात लगाए बदमाशों ने उन्हें 100 मीटर तक पीछा कर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें एक गोली सच्चिदानंद सिंह के पेट में लगी। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसएसपी आनंद कुमार, सबौर थाना अध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल एवं जीरो माइल थाना अध्यक्ष मुरलीधर साह मौके पर पहुंचे एवं छानबीन में जुट गए। घायल सच्चिदानंद सिंह की हालत खतरे से बाहर बताई जा […]

पूर्व मुखिया महेन्द्र आजाद के बरसी पर श्रद्धांजलि सभा ||GS NEWS

श्रधंजलिसमाज सेवाDESK 04 B0

नवगछिया के रंगरा प्रखंड के कौशकीपुर सहौरा पंचायत के पूर्व दिवंगत मुखिया महेन्द्र यादव आजाद के बरसी पर सबों ने उनके तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया पंचायत वासियों ने उनके द्वारा किए गए कार्यों को सराहा और भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया । वहीं श्री सदगुरू साईंनाथ सेवा के कार्यकारी अध्यक्ष शुभम कुमार ने कहा कि महेन्द्र बाबू अपने कुशल नेतृत्व रणनीति के बलबूते पंचायतवासियों के लिए विकास की नई परिभाषा गढ़ी और गरीबों के लिए मसीहा की भुमिका अदा किया उनके पुत्र समाजसेवी अशोक कुमार ने कहा कि महेन्द्र बाबू के द्वारा पंचायत वासियों के लिए दिया गया योगदान अभुतपूर्व है उनके सम्मान में ग्रामीणों द्वारा आजाद प्रवेश द्वार का निर्माण किया जाएगा। वहीं पूर्व सांसद बुलो […]

चुनाव प्रचार में हुआ प्यार : महिला मुखिया अपनें ही पंचायत के प्रेमी संग फरार || GS NEWS

बिहारBarun Kumar Babul0

प्यार कितना अंधा होता हैं इसका एक और बड़ा नज़राना देखनें को मिला हैं । बिहार के सीतामढ़ी जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। गांव की महिला मुखिया (मुखियाइन) का अपनी ही पंचायत के एक शादीशुदा युवक पर दिल आ गया। वह तीन बच्चे और पति को छोड़कर उसके साथ फरार हो गई। युवक के भी दो बच्चे हैं। मुखिया पंचायत चुनाव 161 वोट से जीती थी। चुनाव के समय युवक ने प्रचार में मदद की थी। इसी दौरान दोनों करीब आ गए। मामला जिले के कन्हौली थाना क्षेत्र के खाप खोपराहा पंचायत की है। पंचायत की मुखिया 38 वर्षीय रेखा देवी 9 मार्च घर से भाग गई। मुखिया पति ने काफी तलाश की, लेकिन वह नहीं […]