May 14, 2025
मुख्यमंत्री के स्वागत में जुटीं महिलाएं हुईं नाराज़, मंच पर नहीं पहुँचे नीतीश कुमार, हाथ में लिए आवेदन हवा में लहराए ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को महिला संवाद यात्रा के तहत भागलपुर जिले के नाथनगर विधानसभा अंतर्गत मुखेरिया गांव पहुंचे। उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं, स्कूली बच्चे और जीविका दीदियां पहले से ही मौजूद थीं। लोगों को उम्मीद थी कि मुख्यमंत्री मंच से संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं को सुनेंगे, लेकिन मुख्यमंत्री सिर्फ कुछ स्टॉलों का निरीक्षण कर बिना मंच पर आए ही रवाना हो गए। उनके साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और जल संसाधन मंत्री विजय नारायण चौधरी भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री द्वारा संवाद नहीं किए जाने से मौजूद महिलाओं में नाराज़गी साफ दिखी। कई महिलाओं ने हाथ में लिए आवेदन पत्र हवा में लहराते हुए अपनी नाराजगी जताई। कुछ महिलाओं ने मौके पर ही हंगामा […]