February 11, 2026
लापता छात्राएं जिया और सोनाक्षी सुरक्षित बरामद, मुंबई से लौटकर पहुंचीं भागलपुर || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर जिले के बबरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सरयू देवी बालिका उच्च विद्यालय की दसवीं कक्षा की छात्राएं जिया और सोनाक्षी के लापता होने का मामला अब सुलझ गया है। दोनों छात्राएं सुरक्षित बरामद कर ली गई हैं और मुंबई से लौटकर भागलपुर पहुंच चुकी हैं। बताया गया कि 8 जनवरी को दोनों छात्राएं अपने घर से एडमिट कार्ड लाने के उद्देश्य से विद्यालय आई थीं, लेकिन इसके बाद वे घर नहीं लौटीं। परिजनों द्वारा सूचना दिए जाने पर बबरगंज थाना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार के निर्देश पर विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया तथा अन्य राज्यों की पुलिस से भी संपर्क […]