September 21, 2025
एनडीए कार्यकर्ताओं का विधानसभा स्तरीय सम्मेलन, प्रत्याशियों ने दिखाई ताकत ||GS NEWS
भागलपुरDESK2025आगामी विधानसभा चुनाव का शंखनाद करते हुए दो हजार पच्चीस में फिर से नीतीश सरकार बनाने का लिया संकल्प भागलपुर जिले के लाजपत पार्क मैदान में शनिवार को एनडीए विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष साह ने की जबकि मंच संचालन भाजपा नेता नितेश कुमार ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भागलपुर के पूर्व सांसद शाहनवाज हुसैन और भागलपुर के सांसद अजय मंडल मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व राज्यसभा सांसद कहकशां परवीन, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं एमएलसी एन. के. यादव, जदयू जिलाध्यक्ष बिपिन बिहारी, लोजपा जिलाध्यक्ष सुबोध पासवान, जदयू अनुसूचित जाति जिला अध्यक्ष महेश […]