August 17, 2025
नम आंखों और देशभक्ति के नारों के बीच दी गई शहीद अंकित उर्फ धीरज यादव को अंतिम विदाई ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025पत्नी ने तोड़ा मंगलसूत्र, मासूम बेटों ने दी मुखाग्नि, पूरे गांव में छाया मातम नवगछिया – जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में तैनात बिहार रेजीमेंट के वीर जवान अंकित यादव उर्फ धीरज यादव की शहादत की खबर 13 अगस्त को जैसे ही उनके पैतृक गांव पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। स्वतंत्रता दिवस के दिन उनका पार्थिव शरीर जब नवगछिया के जीरोमाइल चौक पर पहुंचा, तो हजारों की संख्या में उमड़ी युवाओं की टोली ने ‘शहीद अमर रहें’ के नारों के साथ उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए काफिले का स्वागत किया। शहीद का पार्थिव शरीर नवगछिया होते हुए पैतृक गांव लाया गया। रास्ते भर चौक-चौराहों पर लोग तिरंगा लेकर खड़े थे और हर तरफ देशभक्ति के नारे […]