November 21, 2025
नाव के जरिए 20 हजार लोगों की आवाजाही, हर साल चंदे से बनता है चचरी पुल ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर शहर के ठीक पीछे बसे शंकरपुर दियारा समेत सात गाँव आज भी बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रहे हैं। करीब 20 हजार की आबादी वाले इस क्षेत्र के लोगों के लिए गंगा नदी पार कर शहर पहुँचना आज भी किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। भागलपुर विश्वविद्यालय के समानांतर बहने वाली गंगा हर साल कटाव और बाढ़ के कारण इस पूरे इलाके को मुख्य धारा से अलग-थलग कर देती है। इन गाँवों के लिए आवाजाही का एकमात्र सहारा नावें हैं, जो रोज़ाना हजारों लोगों को शहर तक लाती-ले जाती हैं। लेकिन नाव का यह सफर न तो सुरक्षित है और न ही सुविधाजनक। गाँव के सरपंच दिनेश ने बताया कि गर्भवती महिलाओं और गंभीर मरीजों को सबसे […]