Tag Archives: nabalik apharan

Noimg

नाबालिग अपहरण मामले में आरोपी गिरफ्तार, अपहृता बरामद ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । 05 जून 2025 को वादी द्वारा लिखित आवेदन दिया गया कि इनकी 17 वर्षीय पुत्री थाना बिहपुर गयी थी जो वापस लौटकर नहीं आयी है। मुझे आशंका है कि मेरी पुत्री को किसी ने शादी के नियत से बहला फुसला कर भगा ले गया है। इस संबंध में बिहपुर थाना कांड संख्या 147/25, 09 जून 2025 धारा- 137 (2)/96/3(5) बीएनएस दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। उसी क्रम में गुरुवार को मानवीय एवं तकनीकी अनुसंधान कर कांड की अपहृता को अपहरणकर्ता बेगूसराय जिला के नयागांव थाना क्षेत्र के फरीदपुर निवासी अंकित कुमार पिता बाल्मिकी पासवान के घर से बरामद किया गया साथ ही अंकित कुमार को गिरफ्तार किया गया। मामले में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। DESK2025