February 25, 2026
नाबालिग अपहरण मामले में अभियुक्त गिरफ्तार, अपहृता बरामद || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया । 08 फरवरी 2026 को वादी द्वारा आवेदन दिया गया कि दीपक कुमार द्वारा इनकी नाबालिग पुत्री का शादी की नियत से अपहरण कर लिया गया है। इस सबंध में बिहपुर थाना कांड संख्या- 22/26 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। मंगलवार को कांड की अपहृता को बरामद करते हुए कांड में संलिप्त अभियुक्त नवगछिया थाना क्षेत्र के पुआरी टोला पकरा निवासी दीपक कुमार पिता रमेश कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया। अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। Chanchal Jha