January 9, 2026
नाबालिग छात्रा अपहरण कांड का पुलिस ने किया खुलासा, बस स्टैंड से सकुशल बरामद || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर जिले के बाईपास थाना क्षेत्र से सामने आए नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अपहृत छात्रा को बस स्टैंड से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता के पिता राजेश मंडल (उम्र लगभग 40 वर्ष), निवासी ग्राम चौरी, थाना बाईपास ने थाने में लिखित आवेदन देकर अपनी 15 वर्षीय पुत्री मुस्कान कुमारी के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 16 सितंबर 2025 को उनकी पुत्री घर से जगदीशपुर बाजार जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। काफी […]