March 16, 2026
नाबालिग किशोरी के अपहरण मामले में आरोपित गिरफ्तार || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया पुलिस ने नाबालिग किशोरी के अपहरण के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान नवगछिया थाना क्षेत्र के पकरा निवासी युवराज कुमार उर्फ छोटू के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित लड़की के पिता ने नवगछिया थाना में लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया था कि युवराज कुमार उनकी नाबालिग भतीजी को बहला-फुसलाकर शादी की नीयत से अपने साथ भगा ले गया है। आवेदन के आधार पर नवगछिया थाना में अपहरण का मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस द्वारा मामले की छानबीन के दौरान अपहृत किशोरी को बरामद कर लिया गया। साथ ही आरोपित युवराज कुमार उर्फ छोटू को भी गिरफ्तार कर लिया गया। […]