January 27, 2026
नगर परिषद कार्यालय में गरिमामय ढंग से मनाया गया गणतंत्र दिवस || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर नवगछिया नगर परिषद कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय पर्व को पूरे सम्मान, उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर परिषद की सभापति प्रीति कुमारी ने विधिवत रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी। ध्वजारोहण कार्यक्रम में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार, नवगछिया एसडीएम रोहित कर्दम, सभापति प्रतिनिधि सह समाजसेवी प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव, नगर परिषद के सभी पार्षदगण, अधिकारी, कर्मचारी तथा स्थानीय लोग उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति अपनी निष्ठा और सम्मान व्यक्त किया। इस अवसर पर सभापति प्रीति कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान के मूल्यों, लोकतंत्र और देश […]