August 28, 2025
नगर परिषद सुल्तानगंज के तीसरे दिन सफाईकर्मियों की हड़ताल समाप्त ||GS NEWS
UncategorizedDESK2025भागलपुर जिले के सुल्तानगंज नगर परिषद के सफाईकर्मियों की हड़ताल तीन दिनों के बाद समाप्त हो गई। यह हड़ताल तब शुरू हुई थी जब सफाईकर्मियों को पिछले कई महीनों से वेतन नहीं मिल रहा था। सफाईकर्मियों ने मंगलवार से हड़ताल शुरू कर दी थी, लेकिन गुरुवार को यह हड़ताल तब समाप्त हुई जब संवेदक रामप्रवेश कुमार ने सफाईकर्मियों के अध्यक्ष रामधनी यादव के घर जाकर सफाईकर्मियों के साथ एक संयुक्त बैठक की। बैठक में यह तय किया गया कि सफाईकर्मियों को जुलाई माह तक उनका वेतन दिया जाएगा। इसके साथ ही श्रावणी मेला के दौरान किए गए कार्य का वेतन और पांच माह का पीएफ एक महीने बाद दिया जाएगा। इस समझौते के बाद सफाईकर्मियों ने हड़ताल समाप्त कर दी […]