December 28, 2025
नवोदय नगरपारा में पूर्ववर्ती छात्र मिलन समारोह || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर । पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय भागलपुर में रविवार को पूर्ववर्ती छात्र समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ प्राचार्य संजय कुमार चौधरी तथा पूर्ववर्ती छात्र शशि कुमार, डॉ रामाशेखर, कृष्ण कुमार, निश्छल कुमार ने संयुक्त रूप से किया। विद्यार्थियों ने रंगारंग छठ गीत एवं नृत्य प्रस्तुत कर समा बांध दिया। डीजीसीए के असिस्टेंट डायरेक्टर शशि कुमार ने एलुमनी मीट पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह काफी सराहनीय पल है। विद्यालय के दिनों को याद करते हुए विद्यालय की बेहतरी में सुझाव देकर सहयोग देने की बात कही। पूर्ववर्ती छात्र आईआईटी रुड़की के अंशु कुमार शर्मा व आईआईटी खरगपुर के संगीता मंडल वर्तमान छात्रों को करियर मार्गदर्शन प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाये।पूर्ववर्ती छात्र परिसर में घूमकर बीती […]