September 23, 2025
नई दुर्गा स्थान ध्रुवगंज में नव दिवसीय श्रीराम कथा का हुआ शुभारंभ ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025नवगछिया। खरीक प्रखंड के ध्रुवगंज स्थित नई दुर्गा स्थान परिसर में सोमवार को नव दिवसीय श्रीराम कथा महोत्सव का शुभारंभ बड़े ही श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण, वैदिक मंत्रोच्चार और देवी-देवताओं के भव्य पूजन के साथ हुआ। प्रथम दिवस पर पावन कथा व्यास पीठ से पूज्य कथाव्यास आचार्य श्रीमांगन जी महाराज ने श्रीराम कथा के महात्म्य एवं उसके दार्शनिक महत्व पर गहन प्रकाश डाला। अपने प्रवचन में बताया कि श्रीराम कथा केवल धार्मिक आख्यान मात्र नहीं है, बल्कि यह मानव जीवन को सत्य, मर्यादा और कर्तव्य-धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। रामचरितमानस में वर्णित आदर्श चरित्र मानव जीवन को सजाने और समाज को सुदृढ़ बनाने की दिशा प्रदान करते हैं। आचार्य श्री […]