Tag Archives: Nam Aankhon Se

Noimg

नम आंखों से दी गई विदाई, छात्राओं की चहेती शिक्षिका लीना कुमारी का हुआ स्थानांतरण  ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया के इस्माइलपुर प्रखंड के लक्ष्मीपुर पंचायत स्थित मध्य विद्यालय डिमहा में शनिवार का दिन भावुक क्षणों से भरा रहा। विद्यालय की प्रिय शिक्षिका लीना कुमारी को छात्राओं और विद्यालय परिवार ने नम आंखों से विदाई दी। लीना कुमारी का चयन हेड टीचर के पद पर होने के कारण उनका स्थानांतरण हो गया है, जिससे छात्राएं और सहकर्मी शिक्षकों में मायूसी देखी गई। विद्यालय परिसर में आयोजित विदाई समारोह में छात्राओं ने अपनी प्रिय शिक्षिका के प्रति स्नेह और सम्मान प्रकट किया। कई छात्राएं भावुक हो उठीं और अपने आँसुओं को रोक नहीं सकीं। इस दौरान लीना कुमारी ने भी छात्राओं के प्रति अपने गहरे लगाव को दर्शाया और सभी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय परिवार और स्थानीय […]

Noimg

नम आंखों से नवगछिया की बेटी सती बिहुला का भरा खोयचा, मायके से हुई विदाई ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया : सती बिहुला के मायके में शुक्रवार की देर शाम माता काे विदाई दी गयी. नवगछिया बाजार स्थित छोटी ठाकुरबाड़ी रोड बिहुल चौक में गुरुवार से आयोजित बिहुला विषहरी पूजा समारोह का समापन माता विषहरी और बिहुला की प्रतिमा विसर्जन के साथ ही संपन्न हो गया. विसर्जन के दौरान जहां एक ओर महिलाएं विदाई गीत गा रही थी, वहीं श्रद्धालु नम आंखों से माता को विदाई दे रहे थे. शुक्रवार की सुबह से ही मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही. नवगछिया के हरियापट्टी स्थित मां विषहरी की प्रतिमा का भी विसर्जन धूमधाम से किया गया. DESK 04