February 23, 2026
नारायणपुर में जिलास्तरीय संतशिरोमणि कुलगुरु रविदास जयंती समारोह का भव्य आयोजन || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया :जिलास्तरीय संतशिरोमणि कुलगुरु संत रविदासजी महाराज की 649वीं पावन जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह का सोमवार को नारायणपुर में भव्य एवं सफल समापन हुआ। कार्यक्रम का आयोजन अजय रविदास के कुशल प्रबंधन में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग शामिल हुए। समारोह का शुभारंभ संत शिरोमणि रविदासजी महाराज के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। अध्यक्षीय संबोधन में वक्ताओं ने संत रविदास के समता, भाईचारे और सामाजिक एकता के संदेश को आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज को शिक्षा, संगठन और जागरूकता के माध्यम से आगे बढ़ाना आवश्यक है तथा नई पीढ़ी को नेतृत्व के लिए तैयार करना समय की मांग है। कार्यक्रम में बिनोद राम, ब्रह्मदेव […]