October 12, 2021
नारायणपुर में पंचायत चुनाव के लिए प्रत्याशी को चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया ||GS NEWS
नवगछियानारायणपुरDESK 04नारायणपुर :सोमवार को नारायणपुर प्रखंड कार्यालय में पंचायत चुनाव के लिए मुखिया पंचायत समिति सदस्य, सरपंच, वार्ड सदस्य,पंच के प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया। प्रखंड निर्वाचित पदाधिकारी हरिमोहन कुमार ने बताया कि पंचायत वार पद के अनुसार चुनाव चिन्ह प्रत्याशियों को . आवंटित करने के बाद प्रत्याशियों की सुविधा के लिए नाम,पंचायत, पद,चुनाव चिन्ह के साथ दिवार पर सूची चिपका दिया गया। चुनाव चिन्ह में किसी को ढोलक मिला तो किसी को मोतियों की माला, किसी को कलम और दवात मिला तो किसी को नारियल, किसी को चारपाई मिला तो किसी को कप और प्लेट। DESK 04