September 19, 2025
नारायणपुर प्रखंड में ठनका गिरने से हड़कंप, राजद नेता के परिसर में नारियल पेड़ क्षतिग्रस्त ||GS NEWS
UncategorizedDESK2025नवगछिया । नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार की शाम तेज गरजन के साथ बारिश शुरू होते ही आकाशीय बिजली चमकने से लोगों में हड़कंप मच गया। अचानक गिरी ठनका से क्षेत्रवासियों में भय का माहौल बना रहा और लोग सशंकित होकर घरों में दुबक गए। इसी दौरान शाहपुर गांव में पूर्व गन्ना मंत्री स्व. ब्रह्मदेव मंडल के पुत्र एवं राजद के वरिष्ठ नेता महेशचंद्र मंडल के आवासीय परिसर में लगे नारियल के पेड़ पर ठनका गिर गया। ठनका गिरने से नारियल का पेड़ पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर बर्बाद हो गया। वहीं घर में रखे वाशिंग मशीन, फ्रीज, पंखा, कूलर सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी खराब हो गए। हालांकि गनीमत रही कि परिवार के सभी सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं। इस […]