September 21, 2025
नशा मुक्त दौड़ और साइकिलिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर । खेल विभाग, बिहार सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को सैंडिस कंपाउंड, भागलपुर में नशा मुक्त युवा विकसित भारत अभियान के अंतर्गत नशा मुक्त दौड़ एवं साइकिलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 100 बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला कला संस्कृति पदाधिकारी अंकित रंजन ने हरी झंडी दिखाकर किया। दौड़ प्रतियोगिता के बालक वर्ग में राजा कुमार ने प्रथम, सुजीत कुमार ने द्वितीय तथा अंकुश आर्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालक वर्ग की साइकिलिंग प्रतियोगिता में शिवम कुमार प्रथम, प्रिंस राज द्वितीय और संजीव कुमार तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग की दौड़ में श्रेयश्री प्रथम, सुष्मिता कुमारी द्वितीय और ऋषिका कुमारी तृतीय स्थान […]