February 18, 2026
नशे में मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, परबत्ता पुलिस की कार्रवाई || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया पुलिस जिला के परबत्ता थाना क्षेत्र में नशे की हालत में पत्नी के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान परबत्ता थाना क्षेत्र के गरैया निवासी टुन्ना दास के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, 16 फरवरी को पीड़िता ने डायल 112 पर सूचना दी कि उसका पति टुन्ना दास शराब के नशे में घर पर गाली-गलौज कर रहा है और उसके साथ मारपीट कर रहा है। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी को नशे की हालत में पकड़ लिया। इसके बाद उसे परबत्ता थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। परबत्ता थाना […]