July 6, 2025
नाथनगर मखदूम साह घाट से अज्ञात युवक का शव बरामद, हाथ पर ‘मोम-डैड’ लिखा टैटू, हत्या की आशंका ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर । शनिवार सुबह नाथनगर थाना क्षेत्र के मखदूम साह घाट पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। नदी किनारे शौच के लिए गए स्थानीय लोगों की नजर सबसे पहले शव पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही नाथनगर इंस्पेक्टर राजीव रंजन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पानी से बाहर निकलवाया। कुछ ही देर में एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम और डीएसपी टू राकेश कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। शव मिलने की खबर इलाके में फैल गई और देखते ही देखते आसपास के गांव और मोहल्लों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए, लेकिन शव की पहचान कोई नहीं कर […]