December 1, 2025
नाथनगर केबी लाल रोड पर नगर निगम की लापरवाही से बढ़ी परेशानी, नाले का मलबा तीन दिनों से सड़क पर पड़ा ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर के नाथनगर स्थित केबी लाल रोड पर नगर निगम की लापरवाही के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तीन दिन पहले निगम की ओर से नाले की उड़ाही कराई गई थी, लेकिन उड़ाही के बाद नाले से निकाला गया पूरा मलबा यथास्थान सड़क पर ही छोड़ दिया गया। इससे सड़क अत्यधिक संकरी हो गई है और प्रतिदिन जाम की स्थिति पैदा हो रही है। इस अव्यवस्था का सबसे अधिक असर स्कूली बच्चों और उनके अभिभावकों पर पड़ रहा है। बच्चे रोजाना मलबे के बीच से होकर स्कूल जाने को मजबूर हैं, जबकि उनके अभिभावक भी जोखिम उठाकर संकीर्ण रास्ते से गुजर रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार शाम के समय तो सड़क पर […]